मुरैना नगर: मुरैना की नैनागढ़ रोड पर महिला चौथी मंजिल से कूदी, बच्चा चिल्लाता रहा 'मम्मी-मम्मी'; वीडियो वायरल, दिल्ली में हालत गंभीर
मुरैना की नैनागढ़ रोड पर सोमवार तड़के एक महिला के चौथी मंजिल से कूदने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में बच्चा 'मम्मी-मम्मी' पुकारता सुनाई दे रहा है।पति व पड़ोसी करीब आधे घंटे तक महिला को रोकने की कोशिश करते रहे।गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल से ग्वालियर फिर दिल्ली रेफर किया गया।हालत नाजुक बताई जा रही है।पुलिस कारणों की जांच कर रहीं।