अश्लील वीडियो में कार्रवाई |
देवास में सोशल मीडिया पर वायरल हुए आपत्तिजनक वीडियो के मामले में पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। वीडियो में एक युवक और युवती सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे थे।
कोतवाली थाना प्रभारी शाम चंद्र शर्मा ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुख्य आरोपी शाहरुख अब्बासी, निवासी नोशराबाद, को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की गई है।