हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों का पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम ने किया सर्वे, जल्द ही शासन को जाएगी रिपोर्ट
शनिवार को पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की टीम ने हाईवे सहित स्टेट हाईवे के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का चिन्हांकन करके दुर्घटनाओं को रोकने के इंतजाम की रिपोर्ट तैयार की। जल्द ही इसको शासन को भेजकर दुर्घटना रोकने के उपायों पर कार्य कराया जाएगा। नेशनल हाईवे 34 एवं स्टेट हाईवे बांदा सुमेरपुर मार्ग कस्बे के मध्य से होकर गुजरते है।