हमीरपुर: अतिरिक्त एसडीएम को मिला सुमेरपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी का चार्ज, व्यापार मंडल की टीम ने किया भव्य स्वागत
काफी अरसे से रिक्त चल रहे नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर शनिवार को अतिरिक्त एसडीएम ने विधिवत चार्ज संभालकर कार्य शुरू किया। इस मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने उनका भव्य स्वागत किया। बता दें कि अधिशासी अधिकारी कुलकमल सिंह यादव के स्थानांतरण के बाद कस्बे में ईओ का पद रिक्त था। जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे।