हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में नमामि गंगे परियोजना की लाइन बनाने के कारण मुख्यालय सहित अन्य फीडरों की आपूर्ति 6 घंटे रही ठप
नमामि गंगे परियोजना के नलकूपों को सप्लाई देने के लिए लाइन बनाने के कारण मुख्यालय सहित आधा दर्जन विधुत सब स्टेशन की सप्लाई 6 घंटे ठप रहने से लोग उमस एवं गर्मी से बेहाल रहे। नमामि गंगे परियोजना के आधा सैकड़ा से ज्यादा नलकूपों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहा था। इस बात को जिलाधिकारी की बैठक में परियोजना से जुड़े अफसरो ने प्रमुखता के साथ उठाया था।