हमीरपुर: कंडौर गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कुरारा थाना क्षेत्र के कंडौर गांव में सूना घर पाकर एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। कुरारा थाना प्रभारी ने बताया है कि शिवकुमार पुत्र गयादीन निवासी ग्राम कण्डौर थाना कुरारा ने लिखित सूचना दी थी।