हमीरपुर: हमीरपुर में अध्यक्ष व सभासदों के मध्य विवाद में नगरपालिका में कार्यरत अध्यक्ष के रिश्तेदारों के स्थानांतरण की मांग
हमीरपुर सदर नगरपालिका के अध्यक्ष व सभासदों के मध्य हुआ विवाद अब जोर पकडने लगा है। सभासदों ने आज जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर अध्यक्ष के रिश्तेदारों के स्थानांतरण की मांग की है। बता दें कि काफी अरसे से नगरपालिका अध्यक्ष व सभासदों के मध्य तनावपूर्ण माहौल के चलते विकासकार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।