हमीरपुर: सुमेरपुर निवासी अमरनाथ यात्री की हालत बिगड़ी इलाज के दौरान जम्मू में हुई मौत
आधा सैकड़ा से अधिक लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा में गए सुमेरपुर कस्बे के एक अमरनाथ यात्री की अमरनाथ एवं मां वैष्णो देवी के दर्शन करके जम्मू में लौटकर आने के बाद हालत बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुमेरपुर कस्बे के निवासी पशु आहार निर्माता कमल गुप्ता 55 वर्ष अपनी पत्नी छाया गुप्ता के साथ कस्बे के आधा सैकड़ा से अधिक अमरनाथ यात्रियों के साथ गये थे।