हरिद्वार: भीमगोड़ा में तेज रफ्तार कार चालक ने कई लोगों को किया घायल, शराब पीने के आरोप में लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
भीमगोड़ा में मंगलवार को शाम करीब 4 बजे उस समय हंगामा मच गया, जब दिल्ली नंबर की तेज रफ्तार कार चला रहे हरियाणा से आए एक युवक ने 4 लोगों को घायल कर दिया। जैसे ही व्यस्त बाजार में चालक कार से बाहर आया, लोगों ने युवक को पकड़ कर खड़खड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि युवक नशे में धुत था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।