हरिद्वार: जिला अस्पताल में डीएम कर्मेंद्र सिंह की छापेमारी से मचा हड़कंप, शौचालय में गंदगी मिलने पर लगाई फटकार
डीएम कर्मेंद्र द्वारा जिला अस्पताल में की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। मंगलवार सुबह 10 बजे डीएम जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, OPD, मेडिकल स्टोर और शौचालय का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के शौचालय में गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। बता दे कि रोजाना उनके द्वारा सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है