हरिद्वार: तहसील में डीएम कर्मेंद्र सिंह ने तहसील दिवस के उपलक्ष्य में जनता दरबार लगाया, मौके पर 36 शिकायतों का निस्तारण किया
हरिद्वार तहसील में मंगलवार को डीएम कर्मेंद्र सिंह ने तहसील दिवस के उपलक्ष्य में जनता दरबार लगाया और मौके पर ही 36 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। इस दौरान लोगों ने राजस्व, पुलिस, बिजली पानी से जुड़ी समस्याएं डीएम के सामने रखी। डीएम ने मौके पर ही सभी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी फील्ड में जाकर समस्याएं जरूर सुने।