हरिद्वार: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया दौरा, कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश
जगजीतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज इसी सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अक्टूबर महीने से ही MBBS की 100 सीटों के लिए दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज बड़ी सौगात होगी।