हरसूद: अरिहंत स्कूल की छात्रा कीर्ति ने 94.07 परसेंटाइल अंक पाकर स्कूल और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया
Harsud, Khandwa | Feb 21, 2026 अरिहंत पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस में उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर शाला तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। शाला की छात्रा कीर्ति जैन ने 94.07 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सिटी में टाप किया। इसी क्रम में छात्र हर्षित वर्मा ने 90, भावना मीणा ने 84 एवं अंबिका छापरे ने 80 परसेंटाइल अंक के साथ कामयाबी हासिल की।