हसनपुर: झमन लाल डिग्री कॉलेज पर अवैध वसूली का आरोप, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन
हसनपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मेरठ प्रांत के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हसनपुर के झम्मन लाल डिग्री कॉलेज में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन छात्र-छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ था। सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया।