रायपुर में चोरी की 2 वाहनों के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रायपुर में दोपहिया वाहन चोरी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम ने हिस्ट्रीशीटर अजय महानंद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से करीब 80 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने एक वाहन पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र और दूसरा वाहन विधानसभा थाना क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, अजय महानंद थाना सिविल लाइन का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
#RaipurNews #RaipurPolice #VehicleTheft #CrimeNews #ChhattisgarhNews