Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

गुरुग्राम की साऊथ सिटी टू में ग्रीन बैल्ट पर चला डीटीपी का पंजा।‌ #Gurgaon #police #DTP #BJP #Congress

Jhajjar, Jhajjar | Apr 19, 2026

MORE NEWS

विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी ने ठगी करने वाले आरोपियों को सिम कार्ड व ओटीपी उपलब्ध करवाकर वारदात को अंजाम देने में की थी मदद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । 3 फरवरी को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 2 फरवरी को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 5 जून को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1हजार रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे।

इस अभियोग में एक आरोपी राकेश कुमार को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, ठगी से प्राप्त धनराशि तथा धोखाधड़ी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

विदेशी मुद्रा के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में 1 आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने ठगी करने वाले आरोपियों को सिम कार्ड व ओटीपी उपलब्ध करवाकर वारदात को अंजाम देने में की थी मदद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । 3 फरवरी को थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम एक व्यक्ति ने एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह विदेशी मुद्रा के विनिमय का कार्य करता है। 2 फरवरी को इसे व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने विदेशी मुद्रा खरीदने की बात कहकर इसे यूनिटेक बिजनेस ज़ोन, सैक्टर-50, गुरुग्राम बुलाया। यह 20,000 यूएस डॉलर तथा 3,000 यू.के. पाउंड लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां एक व्यक्ति ने स्वयं को अभिषेक बताकर विदेशी मुद्रा प्राप्त कर ली तथा भुगतान लाने का बहाना बनाकर फरार हो गया। बाद में उक्त व्यक्ति का मोबाइल फोन भी बंद मिला। इसको न तो इसकी विदेशी मुद्रा वापस मिली और न ही उसकी कीमत का भुगतान किया गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-50, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल विपिन (उम्र 35 वर्ष, शिक्षा बीटेक) निवासी सैक्टर-4, जिला हिसार (हरियाणा) को 5 जून को सैक्टर-4, हिसार से गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त धोखाधड़ी की वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल नंबर/सिम कार्ड उपरोक्त अभियोग में अन्य आरोपी राकेश के नाम पर था।आरोपी राकेश ने उक्त सिम कार्ड आरोपी विपिन को 1हजार रुपये में दिया था। आरोपी विपिन ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने उक्त सिम कार्ड को अपने मोबाइल फोन में चलाकर उससे प्राप्त ओटीपी एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करवाया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सएप लॉगिन कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने यह भी बताया कि ओटीपी उपलब्ध करवाने के एवज में उसे 50,000 रुपये प्राप्त हुए थे। इस अभियोग में एक आरोपी राकेश कुमार को 13 फरवरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, ठगी से प्राप्त धनराशि तथा धोखाधड़ी के नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

यातायात पुलिस गुरुग्राम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए राहगीर का खोया हुआ लैपटॉप लौटाया।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । यातायात पुलिस गुरुग्राम में तैनात जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय देते हुए एक युवक का खोया हुआ लैपटॉप सुरक्षित वापस लौटाया। 

कल 5 जून को जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक पैक किया हुआ लैपटॉप मिला। उन्होंने लैपटॉप को सुरक्षित अपने पास रख लिया तथा उसके वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद एक युवक अपनी माता के साथ वहां पहुंचा और बताया कि उसका लैपटॉप स्कूटी से गिर गया था, जिसकी वह तलाश कर रहा है। जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर ने युवक से लैपटॉप की पहचान संबंधी जानकारी ली। युवक द्वारा लैपटॉप की पैकिंग तथा अन्य पहचान संबंधी विवरण सही-सही बताए जाने पर ASI अशोक कुमार ने उसका लैपटॉप उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।

लैपटॉप प्राप्त होने पर युवक एवं उसकी माता ने गुरुग्राम यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया और ईमानदारी की सराहना की। गुरुग्राम यातायात पुलिस नागरिकों की सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

यातायात पुलिस गुरुग्राम ने ईमानदारी का परिचय देते हुए राहगीर का खोया हुआ लैपटॉप लौटाया। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 6 जून । यातायात पुलिस गुरुग्राम में तैनात जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने अपनी ड्यूटी के दौरान ईमानदारी का परिचय देते हुए एक युवक का खोया हुआ लैपटॉप सुरक्षित वापस लौटाया। कल 5 जून को जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे एक पैक किया हुआ लैपटॉप मिला। उन्होंने लैपटॉप को सुरक्षित अपने पास रख लिया तथा उसके वास्तविक मालिक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद एक युवक अपनी माता के साथ वहां पहुंचा और बताया कि उसका लैपटॉप स्कूटी से गिर गया था, जिसकी वह तलाश कर रहा है। जोनल अधिकारी ढुंडाहेडा बॉर्डर ने युवक से लैपटॉप की पहचान संबंधी जानकारी ली। युवक द्वारा लैपटॉप की पैकिंग तथा अन्य पहचान संबंधी विवरण सही-सही बताए जाने पर ASI अशोक कुमार ने उसका लैपटॉप उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया। लैपटॉप प्राप्त होने पर युवक एवं उसकी माता ने गुरुग्राम यातायात पुलिस का आभार व्यक्त किया और ईमानदारी की सराहना की। गुरुग्राम यातायात पुलिस नागरिकों की सहायता एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

1 महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार,पिछले 5 महीने से कर रहे थे साइबर ठगी

पुलिस से बचने के लिए आरोपी 10 से 15 दिन के बाद बदल लेते थे ठिकाना

गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 6 जून । 11 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर इसके पास एक लिंक भेज कर इसके क्रेडिट कार्ड से लगभग 28 हजार रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

गौरव फोगाट सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, गुरुग्राम के निर्देशन पर निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5 जून को 1 महिला सहित 5 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल (उम्र-33 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बलजीत नगर,दिल्ली, 2. अनुजपाल (उम्र-20 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली, 3. गौरव (उम्र-24 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली,4. मुकुल किरार (उम्र-22 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली व 5. आँचल (उम्र-21 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी तिलकनगर,दिल्ली के रूप में हुई है। 

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उपरोक्त आरोपी यह काम एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) के कहने पर करते हैं इसके बदले उपरोक्त आरोपियों को सैलरी मिलती है। कॉल करने के लिए डाटा उपरोक्त आरोपियों को एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) उपलब्ध कराता है जिसके बाद ये क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर किसी व्यक्ति को कॉल करते हैं तथा उसके पास फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान खरीद लेते हैं तथा उस समान को मुख्य आरोपी को दे देते हैं अगर सामान की कीमत 5-7 हजार होती है तो वह उसको बेचकर रुपए प्राप्त कर लेते हैं। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त आरोपी कॉल सेंटर जनवरी 2026 से चला रहे थे। उपरोक्त आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम देते तथा उसके बाद दो-तीन दिन अपना सारा काम बंद कर देते थे तथा उसके बाद फिर से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी पुलिस से बचने के लिए 10 से 15 दिन में अपनी जगह बदल लेते थे। उपरोक्त अभियोग में मुख्य आरोपी उपरोक्त आरोपियों को डाटा उपलब्ध करवाता था तथा ठगी होने के पश्चात नया डाटा दे देता था तथा पुराना डाटा वापस ले लेता था।

आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ 1 महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार,पिछले 5 महीने से कर रहे थे साइबर ठगी पुलिस से बचने के लिए आरोपी 10 से 15 दिन के बाद बदल लेते थे ठिकाना गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 6 जून । 11 मार्च को एक व्यक्ति ने थाना साइबर अपराध दक्षिण, गुरुग्राम में एक शिकायत क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर इसके पास एक लिंक भेज कर इसके क्रेडिट कार्ड से लगभग 28 हजार रुपए की ठगी करने के संबंध में दी। शिकायत पर थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। गौरव फोगाट सहायक पुलिस आयुक्त साइबर, गुरुग्राम के निर्देशन पर निरीक्षक नवीन कुमार, प्रबंधक थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में 5 जून को 1 महिला सहित 5 आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल (उम्र-33 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बलजीत नगर,दिल्ली, 2. अनुजपाल (उम्र-20 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली, 3. गौरव (उम्र-24 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली,4. मुकुल किरार (उम्र-22 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी इन्द्रपुरी,दिल्ली व 5. आँचल (उम्र-21 वर्ष, शिक्षा-12वीं) निवासी तिलकनगर,दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। उपरोक्त आरोपी यह काम एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) के कहने पर करते हैं इसके बदले उपरोक्त आरोपियों को सैलरी मिलती है। कॉल करने के लिए डाटा उपरोक्त आरोपियों को एक अन्य व्यक्ति (मुख्य आरोपी) उपलब्ध कराता है जिसके बाद ये क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर किसी व्यक्ति को कॉल करते हैं तथा उसके पास फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन सामान खरीद लेते हैं तथा उस समान को मुख्य आरोपी को दे देते हैं अगर सामान की कीमत 5-7 हजार होती है तो वह उसको बेचकर रुपए प्राप्त कर लेते हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उपरोक्त आरोपी कॉल सेंटर जनवरी 2026 से चला रहे थे। उपरोक्त आरोपी ठगी की वारदातों को अंजाम देते तथा उसके बाद दो-तीन दिन अपना सारा काम बंद कर देते थे तथा उसके बाद फिर से ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी पुलिस से बचने के लिए 10 से 15 दिन में अपनी जगह बदल लेते थे। उपरोक्त अभियोग में मुख्य आरोपी उपरोक्त आरोपियों को डाटा उपलब्ध करवाता था तथा ठगी होने के पश्चात नया डाटा दे देता था तथा पुराना डाटा वापस ले लेता था। आगामी पूछताछ व बरामदगी के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया जाएगा। अभियोग अनुसंधानाधीन है।

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

हक की लड़ाई, स्वास्थ्य की मांग!”
जब तक गुरुग्राम के सिविल अस्पताल की निर्माण हेतु हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक सरकार के खिलाफ हर रविवार हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। अब चुप बैठने का वक्त चला गया - अनिल नानक ! 📢🏥
#GurugramCivilHospital #HealthForAll #ProtestForJustice #gurugramnews

हक की लड़ाई, स्वास्थ्य की मांग!” जब तक गुरुग्राम के सिविल अस्पताल की निर्माण हेतु हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक सरकार के खिलाफ हर रविवार हमारी भूख हड़ताल जारी रहेगी। अब चुप बैठने का वक्त चला गया - अनिल नानक ! 📢🏥 #GurugramCivilHospital #HealthForAll #ProtestForJustice #gurugramnews

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026

पंचकूला में व्यापारी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गंजा कर घुमाया । पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। व्यापारी जितेश मनोचा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित SHO को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। "नायब सरकार में न अपराधी बचेंगे, न लापरवाही करने वाले। कानून से ऊपर कोई नहीं"

पंचकूला में व्यापारी की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गंजा कर घुमाया । पुलिस अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। व्यापारी जितेश मनोचा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित SHO को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। "नायब सरकार में न अपराधी बचेंगे, न लापरवाही करने वाले। कानून से ऊपर कोई नहीं"

Jhajjar, Jhajjar | Jun 7, 2026