जमुई: KKM कॉलेज में अभाविप ने छात्रों की समस्याओं को लेकर 4 घंटे तक प्रदर्शन किया, नारेबाजी कर हंगामा किया
Jamui, Jamui | May 30, 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शनिवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे तक केकेएम कॉलेज परिसर में छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर लगभग चार घंटे तक प्रदर्शन किया गया और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया और गेट को बंद कर जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान अभाविप के सदस्यों के साथ छात्रों की काफी भीड़ उमड़ी रही।