सिमडेगा: बनजोगा गांव में जहरीले सांप के काटने से इलाज के क्रम में 56 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
सिमडेगा के बनजोगा का गांव में जहरीले सांप के काटने से इलाज के क्रम में रविवार को सिमडेगा सदर अस्पताल में विमल गुड़िया नामक व्यक्ति की मौत हो गई। बेटे सिलास गुड़िया ने बताया कि जलडेगा अस्पताल में समुचित इलाज नहीं मिली और लाने में देर हुई इसी वजह से उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को शव सौंप दिया।