सिमडेगा: विभिन्न मांगों को लेकर सिमडेगा समाहरणालय के पास हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मियों को मिला झारखंड नवनिर्माण दल का साथ
विभिन्न मांगों को लेकर सिमडेगा समाहरणालय के पास हड़ताल पर डटे मनरेगा कर्मियों को शनिवार को झारखंड नवनिर्माण दल का साथ मिला। इस मौके पर दल के नेता नील जस्टिन बेक ने कहा कि उनकी मांगे जायज है ,सरकार उन्हें जल्द पूरा करें क्योंकि उनके हड़ताल पर रहने से मनरेगा का कार्य प्रभावित हो रहा है। मौके पर मिस्टर मोइनुद्दीन एवं शिवचंद माझी सहित अन्य उपस्थित थे।