सिमडेगा: सिमडेगा सदर अस्पताल में डीडीसी एवं सिविल सर्जन ने पल्स पोलियो अभियान की किया शुरुआत
सिमडेगा सदर अस्पताल में रविवार की सुबह सिमडेगा डीडीसी सन्दीप कुमार दोराईबुरु एवं सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। जहां पर उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए नवजात शिशु को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की। डीडीसी ने अभियान की सफलता को लेकर शुभकामनाएं दी सिविल सर्जन ने बताया की डोर टू डोर जाकर दवा पिलाने का काम किया जाएगा।