बिजावर: थाना किशनगढ़ पुलिस ने अमानगंज रोड जंगल में हुई हत्या का किया खुलासा- मृतक की पत्नी सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
किशनगढ़ थाना पुलिस ने अमानगंज रोड के जंगल में मिले संजय मिश्रा हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने साथी और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है।