रतनगढ़: भाजपा नेता पंकज गुप्ता को भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर रतनगढ में आतिशबाजी कर जताई खुशी
भाजपा नेता पंकज गुप्ता को भाजपा पार्टी का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये जाने पर गुरुवार देर शाम रतनगढ़ में घण्टाघर के पास, पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी मनाई।