देवरी: नेशनल हाईवे 44 पर चीमाढाना के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, लाइव वीडियो सामने आया
Deori, Sagar | Nov 28, 2024 जाको राखे साइयां मार सके ना कोए यह कहावत सार्थक हुई है। दरअसल देवरी थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 चीमाढाना के पास बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात 12:15 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया, कार को देखकर लग रहा था कि कार में सवार लोग गंभीर घायल हुए होंगे लेकिन कार सवार को मामूली चोटे आई है।