देवरी: देवरी विधायक की बेटी के साथ चचेरे भाई और उनके बेटे ने की मारपीट, मामला दर्ज
Deori, Sagar | Nov 28, 2024 देवरी विधायक बीजेपी बृबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया के साथ उनके चचेरे भाई एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्तमान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनीत पटेरिया एवं उनके बेटे कुशाल पटेरिया ने गुरुवार सुबह 8 बजे विधायक निवास ग्राम बिजोरा में पहुंचकर घर में घुसकर जान से मारने की नियत से मारपीट कर दुर्व्यवहार किया। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत एसडीओपी से की गई है।