तिजारा: रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की नई टीम ने ली शपथ, उपमा जैन बनीं अध्यक्ष, प्रतिभा निखंज को बनाया गया कोषाध्यक्ष
Tijara, Alwar | Jul 8, 2026 रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की नई कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर 2:00 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपमा जैन सचिव नलिनी वार्ष्णेय और कोषाध्यक्ष प्रतिभा निखंज सहित नवगठित बोर्ड के अन्य सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।