सम्भागायुक्त श्री सिह ने बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की
🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸🔸
संभागायुक्त उज्जैन श्री आशीष सिह एवं एडीजीपी श्री राकेश कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को वीडियों कांफ्रेसिंग के संभाग के सभी जिलो के अधिकारियों की बैठक में वर्षाकाल में संभावित बाढ़ राहत, आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
बैठक में वर्षाकाल में सभी पुल, पुलियाओं, रपटों पर जल भराव की स्थिति में यातायात रोकथाम के लिए ड्रापगेट लगाने नामजद चौकीदार, होमगार्ड, आदि कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही राहत एवं बचाव उपकरणों को अच्छी तरह परखने और उन्हें आपात स्थिति में चालू हालात में रखने के निर्देश दिए।
नीमच के एन.आई.सी.कक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, डीएफओ श्री एस.के.अटौदे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#Neemuch
JDjansampark Ujjain
Ujjain Commissioner
Home Department of Madhya Pradesh
Department Of Revenue, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Neemuch
4 views | Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026