झारखंड की धरती को नमन करते हैं। यहां की धरती संघर्ष और शहादत की सीख देती है। यहां का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। इसके लिए मेदिनी नगर नगर निगम क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुण शंकर को जिताये। यह बातें फिल्म स्टार और राज्यसभा सांसद व भाजपा नेत्री जयाप्रदा ने पलामू के मेदिनी नगर आगमन पर पत्रकारों से बात करते हुए कही।