भीलवाड़ा: बजरी माफिया के आतंक से त्रस्त ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, पुलिस पर मिलीभगती के आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में स्थित दुल्हेपुरा , टोलाश सहित विभिन्न गांवो में बजरी माफियाओं के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान आक्रोशित ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में बैठकर नारेबाजी करने लगे।