भीलवाड़ा: रेलवे ठेकेदार पर मजदूरी नहीं देने का आरोप, मजदूरों ने डीएम से गुहार लगाई; डीएम ने रेलवे अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए
रेलवे के प्रोजेक्ट के तहत भीलवाड़ा, मंडपिया, डेट व मांडल में नाली खुदाई कर केबल डालने वाले 38 मजदूरों को ठेकेदार मजदूरी नहीं दे रहा। मध्यप्रदेश रहने वाले ये मजदूर आर्थिक संकट झेल रहे हैं। मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को ज्ञापन दिया।जिला कलेक्टर ने तुरंत रेलवे अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए।