भीलवाड़ा: सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता, जल संसाधन मंत्री बोले- विकास, गरीब-किसान और रोजगार को समर्पित है बजट
केंद्रीय बजट को लेकर जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को मीडियाकर्मियों के साथ सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बजट की समग्र विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के सर्वांगीण विकास, आर्थिक मजबूती और आमजन के हितों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।