भीलवाड़ा: घने कोहरे के आगोश में भीलवाड़ा, सर्द हवाओं से जनजीवन प्रभावित, ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का लिया सहारा
भीलवाड़ा शहर में सोमवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे और सर्द हवाओं के साथ हुई। सूर्य उदय से पहले ही कोहरा छा जाने और ठंडी हवाओं के चलते सर्दी के तीखे तेवर नजर आए। कोहरे और ठंड के कारण सुबह-सवेरे कामकाज पर निकलने वाले लोगों, व्यापारियों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 9 बजे तक भी कोहरा इतना घना रहा कि लोग