बासोदा: शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरना जारी, 13वें दिन भी प्रशासन नहीं जागा
Basoda, Vidisha | Apr 12, 2026 गंज बासौदा शहर में शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर चल रहा जन-आंदोलन अब उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना आज 13वें दिन भी जारी रहा। रविवार शाम 4:00 बजे प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि करीब दो सप्ताह से कड़ाके की धूप और विपरीत परिस्थितियों में बैठने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक पहल नहीं की गई है।