पटियाली: पटियाली तहसील में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत SDM आतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ वृहद वृक्षारोपण
पटियाली तहसील परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत SDM आतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। पीपल, आम, नीम सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। SDM ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाकर उनका संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने सभी से अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।