मधेपुरा: मधेपुरा में छठ पूजा को लेकर घाटों का निरीक्षण, व्यवस्था चुस्त बनाने की निर्देश
सदर विधायक और पूर्व मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने मधेपुरा के छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा की जांच की। अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मौके पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी और स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।