Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

नीमच नगर: नीमच में तिरंगे के सम्मान में निकली विशाल साइकिल यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

Neemuch Nagar, Neemuch | Aug 15, 2026

MORE NEWS

शुष्क दिवस पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 09 प्रकरण दर्ज, 06 आरोपी गिरफ्तार

नीमच, 16 अगस्त 2026। 15 अगस्त को घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में नीमच आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

 सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगडा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना एवं श्री पंकज राठौड़ के आबकारी दल ने नीमच शहर के साथ ग्राम भंवरासा, सगरग्राम, किशनपुरिया, बोरखेड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों तथा नीमच-महू हाईवे स्थित ढाबों पर कार्रवाई की।

 कार्रवाई के दौरान 57 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी कच्ची मदिरा, 950 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 2 लीटर देशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है।

 कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक श्री गोपाल शर्मा तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णुसिंह यादव, श्री महेश गेहलोत, श्री विलास दगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, श्री नितिन अवस्थी एवं सुश्री मधुमिता मालवीय का सराहनीय सहयोग रहा।

 आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगामी दिनों में भी सघन कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
#Neemuch
#नीमच

शुष्क दिवस पर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 09 प्रकरण दर्ज, 06 आरोपी गिरफ्तार नीमच, 16 अगस्त 2026। 15 अगस्त को घोषित शुष्क दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. दांगी के निर्देशन में नीमच आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन तलाशी एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल. सिंगडा के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री दीपक आंजना एवं श्री पंकज राठौड़ के आबकारी दल ने नीमच शहर के साथ ग्राम भंवरासा, सगरग्राम, किशनपुरिया, बोरखेड़ी सहित अन्य चिन्हित स्थानों तथा नीमच-महू हाईवे स्थित ढाबों पर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 57 लीटर अवैध महुआ हाथ भट्ठी कच्ची मदिरा, 950 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 2 लीटर देशी मदिरा बरामद कर जब्त की गई। कार्रवाई में 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 09 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है। कार्रवाई में आबकारी प्रधान आरक्षक श्री गोपाल शर्मा तथा आबकारी आरक्षक श्री विष्णुसिंह यादव, श्री महेश गेहलोत, श्री विलास दगिया, श्री बलवंत भाटी, श्री हंसराज बिलवाल, श्री नितिन अवस्थी एवं सुश्री मधुमिता मालवीय का सराहनीय सहयोग रहा। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगामी दिनों में भी सघन कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश

नीमच, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम बमोरी एवं सरवानिया बोर में हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया।

 ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महादेव मंदिर से हरियाली कलश यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एक वर्ष पूर्व हरियाली अमावस्या पर वितरित बीजों से तैयार पौधों का नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया।

 इसी क्रम में ग्राम सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन से जुड़ी नवांकुर सखियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

 दोनों आयोजनों में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की सहभागिता रही।
CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#HarGharTiranga 
#Neemuch
#नीमच

नवांकुर सखियों ने हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्रा निकालकर दिया पर्यावरण व राष्ट्रभक्ति का संदेश नीमच, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्थाओं द्वारा ग्राम बमोरी एवं सरवानिया बोर में हरियाली कलश एवं तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। ग्राम बमोरी में नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा महादेव मंदिर से हरियाली कलश यात्रा एवं तिरंगा रैली निकाली गई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों एवं नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। एक वर्ष पूर्व हरियाली अमावस्या पर वितरित बीजों से तैयार पौधों का नवांकुर सखियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में ग्राम सरवानिया बोर में नवांकुर संस्था ग्रीन विजन सेवा फाउंडेशन से जुड़ी नवांकुर सखियों ने हर घर तिरंगा यात्रा निकालकर ग्रामीणों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यात्रा में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “हर घर तिरंगा” के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। दोनों आयोजनों में नवांकुर सखियों, प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन की सहभागिता रही। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #HarGharTiranga #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 16, 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर ली भव्य परेड की सलामी

गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में नीमच जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नीमच, 15 अगस्त 2026। देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय नीमच स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के साथ खुली सफेद जिप्सी में सवार होकर भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया।

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण मुख्य समारोह स्थल पर चार बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंच से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश का वाचन किया तथा जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

आकर्षक मार्चपास्ट ने बांधा समां - स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के बैंड की मधुर राष्ट्रीय धुनों के बीच तीन हर्ष फायर किए गए। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक एवं परेड कमांडर सुश्री दिव्या चंद्रवंशी तथा उप कमांडर सूबेदार श्री सुरेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने मुख्य अतिथि को सलामी दी।

 परेड में उप निरीक्षक श्री अंकित के नेतृत्व में सीआरपीएफ प्लाटून, उप निरीक्षक श्री बलराम सेनार्थी के नेतृत्व में एसएएफ प्लाटून, उप निरीक्षक श्री प्रभु दयाल डोडियार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल पुरुष, उप निरीक्षक श्रीमती सपना राठौर के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस बल, सहायक उप निरीक्षक श्री दीपक कुमार बैरसी के नेतृत्व में होमगार्ड प्लाटून, वन रक्षक श्री कोमल सिंह चंद्रावत के नेतृत्व में वन विभाग प्लाटून तथा सीनियर अंडर ऑफिसर सुश्री लकी पारवानी के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर दल ने कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस एवं शौर्य दल की प्लाटून ने भी परेड में सहभागिता की।

परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेता हुए सम्मानित-
सशस्त्र समूह में सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। गैर-सशस्त्र समूह में शौर्य दल को प्रथम, शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-2 रेडक्रॉस नीमच एवं सांदीपनि विद्यालय गाइड दल को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सांदीपनि विद्यालय एनसीसी दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता दलों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच को प्रथम, सांदीपनि विद्यालय नीमच को द्वितीय तथा स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्मेल कान्वेंट स्कूल, सांदीपनि विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट उमावि, स्प्रिंगवुड स्कूल एवं हेमंत मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हेमंत मूकबधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘देश रंगीला’ देशभक्ति गीत पर विशेष प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया।

94 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-
समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने जिला प्रशासन की ओर से लोकतंत्र रक्षकों एवं उनके परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुल 94 अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 समारोह में देहदान एवं अंगदान करने वाले महानुभावों के परिजनों को भी शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों को जिले में हुए नवाचारों एवं विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका भी वितरित की गई।

शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि- मुख्य समारोह से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

 इस अवसर पर विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पार्षदगण, डीएफओ श्री एस.के. अटोदे, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन सहित जिला अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार एवं सुश्री मंजूला धीर ने किया।
#IndependenceDay
#स्वतंत्रता_दिवस
#Neemuch
#नीमच

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर ली भव्य परेड की सलामी गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में नीमच जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस नीमच, 15 अगस्त 2026। देश एवं प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय नीमच स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के साथ खुली सफेद जिप्सी में सवार होकर भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का सीधा प्रसारण मुख्य समारोह स्थल पर चार बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंच से जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बधाई संदेश का वाचन किया तथा जिले की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। आकर्षक मार्चपास्ट ने बांधा समां - स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस के बैंड की मधुर राष्ट्रीय धुनों के बीच तीन हर्ष फायर किए गए। परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक एवं परेड कमांडर सुश्री दिव्या चंद्रवंशी तथा उप कमांडर सूबेदार श्री सुरेंद्र सिसोदिया के नेतृत्व में मार्चपास्ट परेड ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। परेड में उप निरीक्षक श्री अंकित के नेतृत्व में सीआरपीएफ प्लाटून, उप निरीक्षक श्री बलराम सेनार्थी के नेतृत्व में एसएएफ प्लाटून, उप निरीक्षक श्री प्रभु दयाल डोडियार के नेतृत्व में जिला पुलिस बल पुरुष, उप निरीक्षक श्रीमती सपना राठौर के नेतृत्व में जिला महिला पुलिस बल, सहायक उप निरीक्षक श्री दीपक कुमार बैरसी के नेतृत्व में होमगार्ड प्लाटून, वन रक्षक श्री कोमल सिंह चंद्रावत के नेतृत्व में वन विभाग प्लाटून तथा सीनियर अंडर ऑफिसर सुश्री लकी पारवानी के नेतृत्व में एन.सी.सी. सीनियर दल ने कदम से कदम मिलाकर आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस एवं शौर्य दल की प्लाटून ने भी परेड में सहभागिता की। परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के विजेता हुए सम्मानित- सशस्त्र समूह में सीआरपीएफ प्लाटून को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरुष प्लाटून को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला प्लाटून को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। गैर-सशस्त्र समूह में शौर्य दल को प्रथम, शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक-2 रेडक्रॉस नीमच एवं सांदीपनि विद्यालय गाइड दल को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सांदीपनि विद्यालय एनसीसी दल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता दलों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच को प्रथम, सांदीपनि विद्यालय नीमच को द्वितीय तथा स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्मेल कान्वेंट स्कूल, सांदीपनि विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट उमावि, स्प्रिंगवुड स्कूल एवं हेमंत मूकबधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। हेमंत मूकबधिर विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘देश रंगीला’ देशभक्ति गीत पर विशेष प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी प्रदर्शन भी किया। 94 उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान- समारोह में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास एवं विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने जिला प्रशासन की ओर से लोकतंत्र रक्षकों एवं उनके परिजनों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्यों के लिए कुल 94 अधिकारी-कर्मचारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में देहदान एवं अंगदान करने वाले महानुभावों के परिजनों को भी शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों को जिले में हुए नवाचारों एवं विकास कार्यों पर आधारित विकास पुस्तिका भी वितरित की गई। शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि- मुख्य समारोह से पूर्व कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा, श्रीमती वंदना खंडेलवाल, पार्षदगण, डीएफओ श्री एस.के. अटोदे, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री पराग जैन सहित जिला अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश पाटीदार एवं सुश्री मंजूला धीर ने किया। #IndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस #Neemuch #नीमच

Neemuch, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026