थाना पनकी क्षेत्र के ग्राम बदुआपुर में लगभग 20 वर्षीय विकास राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में प्राप्त हुआ। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में जांच के लिए टीमों का गठन किया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर प्राप्त होने एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बाइट-सहायक पुलिस आयुक्त पनकी श्री अमित चौरसिया @Uppolice