साउथ ज़ोन में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान
डीसीपी साउथ के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री सुमित सुधाकर रामटेके द्वारा थाना गोविंदनगर, बाबूपुरवा एवं किदवई नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा साउथ ज़ोन के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक खुली दुकानों, अनावश्यक भीड़ एवं यातायात प्रभावित करने वाले स्थानों का निरीक्षण कर लोगों को नियमों का पालन करने, निर्धारित समय पर दुकानें बंद रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु हिदायत दी गई।
अभियान का उद्देश्य अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करना है। @dcpskanpur @Uppolice