बड़वारा: भुड़सा ग्राम में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 55 वर्षीय ग्रामीण की मौके पर दर्दनाक मौत
Badwara, Katni | Sep 10, 2026 कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विलायत कला-स्लीमनाबाद मार्ग पर गुरुवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। भुड़सा गांव के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 55 वर्षीय अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ढीमरखेड़ा की ओर से आ रहा था तेज रफ्तार ट्रक प्राप्त जान