बहादुरपुर: बहादुरपुर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस ने दो युवकों पर मामला दर्ज किया
बहादुरपुर पुलिस को शनिवार को रात लगभग आठ बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बहादुरपुर में यात्री प्रतिक्षालय और सोपरा रोड़ पर कुछ युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे हैं,उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से बाबरोद निवासी राजा (25 वर्ष)और गोलू (26 वर्ष) को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है ।