प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन, मुलताई में दुर्गा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, बारिश के चलते प्रतिमाएं नहीं सुख पा रही, कलाकार परेशान
प्रभात पट्टन और मुलताई में इन दिनों मिट्टी की प्रतिमा बनाने वाले कलाकार आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच बारिश का दौर शुरू होने के कारण प्रतिमाएं सुख नहीं पा रही है, जिसके कारण उन्हें इन प्रतिमाओं को सुखाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। मुलताई और प्रभात पट्टन क्षेत्र के कलाकारो द्वारा आज सोमवार 30 सितंबर को देर शाम जानकारी दी।