उज्जैन: होमगार्ड विभाग में पदोन्नति की खुशी, एसपी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं ⭐👮♂️
गृह विभाग और होमगार्ड मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेशों के बाद उज्जैन पुलिस कंट्रोल रूम में 'स्टार सेरेमनी' का आयोजन किया गया। जिला होमगार्ड इकाई में प्लाटून कमांडरों को कंपनी कमांडर, एएसआई को प्लाटून कमांडर और लेखापाल को मुख्य लिपिक के पद पर प्रमोट किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
#UjjainPolice #HomeGuard #MPPolice #UjjainNews #Sitit24News