महाकाल सवारी मार्ग: सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक सड़क चौड़ीकरण अंतिम चरण में, निगमायुक्त ने किया निरीक्षण 🚧🛕
बाबा महाकाल की सवारी और सिंहस्थ महापर्व की शाही पेशवाई के प्रमुख मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने शुक्रवार सुबह सत्यनारायण मंदिर से छत्री चौक तक चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। पेवर ब्लॉक और एक साइड की सड़क का निर्माण तेजी से जारी है। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को शेष बचे सभी फिनिशिंग और निर्माण कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।
#UjjainNews #MahakalSawari #SmartCityUjjain #UjjainMunicipalCorporation #Sitit24News