सिंहस्थ-2028: निर्माण कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा IIT बॉम्बे, उज्जैन में इंजीनियरों का प्रशिक्षण शुरू 🏗️👷♂️
सिंहस्थ-2028 के तहत उज्जैन में चल रहे 100 से अधिक निर्माण कार्यों को पूर्णतः सुरक्षित और दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए आईआईटी बॉम्बे ने कमान संभाल ली है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की मौजूदगी में मेला कार्यालय में दो दिवसीय 'निर्माण सुरक्षा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण' कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञ प्रोफेसर इंजीनियरों और सुपरवाइजरों को ऊंचाई पर कार्य करने, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और गड्ढों की खुदाई से जुड़े आधुनिक सुरक्षा मानकों के गुर सिखा रहे हैं, ताकि हर श्रमिक की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
#Simhastha2028 #UjjainNews #IITBombay #ConstructionSafety #MPNews Sitit24News