सुनिता चौधरी बनी लाम्बा हरि सिंह नगर पालिका के उपाध्यक्ष
लाम्बा हरि सिंह नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनीता चौधरी ने जीत दर्ज कर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। मतदान में भाजपा के 14 पार्षदों ने सुनिता चौधरी के पक्ष में मतदान किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पुजा कंवर को 6 वोट मिले।
परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने सुनिता चौधरी का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी पुजा कंवर को हार का सामना करना पड़ा। लाम्बा हरि सिंह नगर पालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा समर्थकों ने जीत के बाद खुशी जताई।
#tonk #TonkNews
Tonk, Tonk | Sep 22, 2026