शाजापुर: सनकोटा घाटी के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
सनकोटा घाटी के पास अज्ञात वाहन ने बुधवार रात बाइक सवार व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी जिसे हाईवे एंबुलेंस से 1033 शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टर ने इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया ।मृतक का नाम राजेंद्र पिता जय राम है जो छापीहेड़ा निवासी है।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया , पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामला जांच में लिया है।