शाजापुर: रूप चौदस पर शाजापुर में किसानों ने गायों को मेहंदी से सजाया, आज बैलों को सजाया जाएगा
परंपरा के अनुसार शाजापुर जिले में भी हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस के दिन गौ माता की पूजा हुई। और उसके बाद बुधवार को रूप चौदस के दिन गायों का शाम 7:00 बजे बाद मेहंदी लगाकर श्रृंगार किया गया। किसानों ने और उनके परिवारों ने बड़े जतन से तरह-तरह से मेहंदी लगा कर गायों को तैयार किया है ।आज लक्ष्मी पूजा के दिन शुभ मुहूर्त में बैलों को मेहंदी लगाई जाएगी ।