गुना: कंडीपुरा गांव में जुआ खेलते हुए लोग धरनावदा थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार, ₹3380 नगद ज़ब्त
Guna, Guna | Apr 14, 2026 गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के कंडी पुरा गांव में जुआ खेल रहे लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। 14 अप्रैल को थाना प्रभारी ने बताया, रुठियाई चौकी प्रभारी ASI रामगोपाल तोमर ने 13 अप्रैल को कार्यवाही की। सूचना पर तीन लोगों को घेराबंदी कर जुआ खेलते गिरफ्तार किया। तीनों के कब्जे से 3380 रुपए नगदी, ताश की गड्डी जप्त की है। मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।