बेतिया से खबर है जहां मां काली धाम मंदिर परिसर में 22 फरवरी से आयोजित होने वाली भागवत कथा के शुभारंभ को लेकर एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आज 21 फरवरी को करीब 11 बजे 251 कुंवारी कन्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया। भागवत कथा आयोजन मंडल के अनुसार कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर काली बाग थाना मार्ग से