ऊना: सत्र न्यायालय ऊना की दीवार से टकराया कैंटर, चालक के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना की बाहरी दीवार से तेज रफ्तार कैंटर टकराने से दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कोर्ट के चपड़ासी राहुल कुमार की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कैंटर चालक भूपेंद्र सिंह निवासी चंबा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार को मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।