नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 5 से पार्षद प्रत्याशी निरुपमा देवी ने शनिवार की सुबह 11 बजे क्षेत्र के मतदाताओं से अपने चुनाव चिन्ह ‘मोतियों का हार’ (क्रमांक संख्या 4) पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वार्ड के संपूर्ण विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।